3 मई 2015 - 05:59
 लोगों के जीवित बचे होने की संभावना बहुत कम-नेपाल

नेपाल में आए विनाशकारी भूकंप में मृतकों की संख्या बढ़कर 6,621 के पार पहुंच गई है। इस विनाशकारी भूकंप से नेपाल के 26 ज़िले प्रभावित हुए हैं।

नेपाल में आए विनाशकारी भूकंप में मृतकों की संख्या बढ़कर 6,621 के पार पहुंच गई है।  इस विनाशकारी भूकंप से नेपाल के 26 ज़िले प्रभावित हुए हैं।
नेपाल के गृहमंत्रालय के प्रवक्ता लक्ष्मी प्रसाद ने कहा कि भूकंप को आए एक सप्ताह बीत चुका है।  उन्होंने कहा कि हम राहत कार्य में अपनी तरफ से बेहतर करने की कोशिश कर रहे हैं किंतु मुझे लगता है कि अब मलबे में लोगों के जीवित होने की संभावना कम ही है। नेपाल पुलिस का कहना है कि 26 अप्रैल को आए भूकंप में घायलों की संख्या 10,000 से अधिक हो गई है जबकि भूकंप में 12,064 घर नष्ट हो गए हैं। नेपाली सेना प्रमुख जनरल गौरव शमशेर राणा ने शुक्रवार को मीडिया को बताया था कि मरने वालों की संख्या 10,000 तक पहुंच सकती है क्योंकि राहत एवं बचावकर्मी काठमांडू और अन्य सुदूरवर्ती इलाकों में लगातार मलबे में दबे जीवित बचे लोगों को बचाने और शवों को बाहर निकालने में लगे हुए हैं।  पुलिस उपमहानिरीक्षक कमल सिंह बैम के अनुसार यह केवल प्राथमिक आंकड़े हैं।